AAP ने जारी किया Manifesto, 24 घंटे बिजली समेत किए तमाम वादे | Delhi Election 2020
ABP News Bureau | 04 Feb 2020 02:39 PM (IST)

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आज आम आदमी पार्टी ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है. पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घोषणापत्र की बड़ी बातें बताईं. दिल्ली में 8 फरवरी को वोट डाले जाएंगे और 11 फरवरी को वोटों की गिनती होगी.