Kejriwal का ABP न्यूज पर जवाब- आखिर वो Shaheen Bagh क्यों नहीं गए?
ABP News Bureau | 25 Jan 2020 05:48 PM (IST)

पूरे देश में नागरिकता संशोधन कानून पर बवाल मचा हुआ है. शाहीन बाग में हो रहा विरोध प्रदर्शन एक प्रतीक बन गया है. लेकिन इस प्रदर्शन से अब तक सीएम केजरीवाल दूरी बनाए हुए हैं. खुद को जनता का नेता बताने वाले केजरीवाल अभी तक शाहीन बाग की जनता से मिलने नहीं गए. वो अब तक शाहीन बाग क्यों नहीं गए..इसी सवाल का जवाब आज उन्होंने एबीपी न्यूज पर दिया है.