Delhi: कुछ ही देर में शुरू होगी AAP के विधायक दल की बैठक
ABP News Bureau | 12 Feb 2020 12:28 PM (IST)

कुछ ही देर में आम आदमी पार्टी के विधायक दल की बैठक होनी है. इस बैठक में विधायक दल का नेता चुना जाएगा. आम आदमी पार्टी के सभी नवनिर्वाचित विधायक अरविंद केजरीवाल के घर पर बैठक में शामिल होंगे. इसमें अरविंद केजरीवाल का विधायक दल का नेता चुना जाना तय है. मनीष सिसोदिया भी अभी-अभी केजरीवाल के घर पहुंचे हैं.