Cooch Behar Violence: हिंसा के बाद पोलिंग बूथ-126 पर रोकी गई वोटिंग, आसपास के इलाकों में भी तनाव
एबीपी न्यूज़ | 10 Apr 2021 02:09 PM (IST)

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कल कूचबिहार में घटनास्थल का दौरा करेंगी, जहां आज चार लोगों की मौत हो गई. कूच बिहार में घटी घटना के बाद केंद्रीय चुनाव आयोग ने फिलहाल पोलिंग स्टेशन-126 पर चुनाव स्थगित कर दिया है. केंद्रीय चुनाव आयोग ने यह फैसला स्पेशल आब्जर्वर की अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर लिया है.