Punjab Election Dates: चुनाव तारीखों के ऐलान पर क्या बोले CM Channi? देखिए | Election 2022 Dates
ABP News Bureau | 08 Jan 2022 10:26 PM (IST)

कोरोना काल में कराया जा रहा पंजाब विधानसभा (Punjab Assembly Election) का चुनाव एक ही चरण में संपन्न होगा. चुनाव आयोग (Election Commission) ने शनिवार को पंजाब चुनाव (Punjab Election) को लेकर चुनावी तारीखों का एलान किया. चुनाव आयोग के मुताबिक 14 फरवरी को पंजाब (Punjab) में एक चरण में सभी 117 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. 10 मार्च को वोटों की गिनती के बाद राज्य के नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे. चुनाव की तारीखों के एलान के साथ ही प्रदेश में आचार संहिता लागू हो गई है. कोरोना गाइडलाइंस को लेकर भी खास निर्देश दिए गए हैं.