Exit Poll के बाद और नतीजों से पहले जीत के दावे, AAP का विश्वास vs BJP का भरोसा । Delhi polls 2020
ABP News Bureau | 09 Feb 2020 07:00 PM (IST)

दिल्ली का चुनाव निबटा. एक्जिट पोल के नतीजे सामने आए और उसके फौरन बाद बीजेपी मंथन में जुट गई. बीजेपी मुख्यालय में कल देर रात तक पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में मंथन हुआ. बताया जा रहा है कि तड़के करीब 3 बजे तक नड्डा ने समीक्षा बैठक की. इस बैठक में दिल्ली के सातों सांसद और दूसरे नेता शामिल थ. इस मीटिंग में दिल्ली की एक-एक विधानसभा सीट की समीक्षा की गई और उसके बाद सामने आया दावा कि एक्जिट पोल चाहे कुछ भी कहानी कहें. दिल्ली में तो बीजेपी जीत रही है.