Jharkhand में नहीं चली BJP की रणनीति ? देखिए पल-पल की कवरेज
ABP News Bureau | 23 Dec 2019 02:00 PM (IST)
रुझानों में अब बीजेपी 28 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं कांग्रेस गठबंधन 42 सीटों पर आगे है. जेवीएम और आजसू 4-2 सीटों पर आगे हैं. अन्य भी 5 सीटों पर आगे चल रहे हैं. झारखंड की सभी 81 विधानसभा सीटों के लिए पांच चरणों में 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक मतदान हुआ था. झारखंड के मौजूदा मुख्यमंत्री रघुवर दास हैं. झारखंड राज्य का गठन सन 2000 में हुआ था, और तब से अब तक के इतिहास पर अगर नजर डालें तो 2014 की रघुवर सरकार से पहले किसी भी दल या गठबंधन ने 5 सालों तक अपना कार्यकाल पूरा नहीं किया है.