UP Election में जीत के लिए बीजेपी ने बदला प्लान | Analysis | पंकज का पंच
ABP News Bureau | 25 Dec 2021 10:35 PM (IST)

राजनीति में कामयाबी का एक फॉर्मूला है कि जीतने के लिए कमजोर से कमजोर विरोधी को भी कमजोर मत समझो. उत्तर प्रदेश में विधानसभा की पिछली जीत को दोहराने के लिए बीजेपी ने इस बार इस फॉर्मूले की घुट्टी पी रखी है. इसीलिए बीजेपी ने हर जगह मोर्चेबंदी कर रखी है.