Bihar Election: समस्तीपुर के दिल में क्या है- NDA या महागठबंधन ? | बिहार यात्रा
एबीपी न्यूज़ | 27 Sep 2020 09:04 PM (IST)

समस्तीपुर... हिंदुस्तान की राजनीति में इस जगह का बड़ा महत्व है. कर्पूरी ठाकुर का जन्म यहीं हुआ था. उन्होंने सबसे पहले पिछड़ों को आरक्षण दिया, जिसने राजनीति बदल दी. आडवाणी की रथयात्रा भी यहीं रोकी गई थी. समस्तीपुर के कर्पूरी ठाकुर दो बार बिहार के मुख्य मंत्री रहे. 1979 में ही उन्होंने पिछड़ों के लिए अलग और अति पिछड़ों के लिए अलग आरक्षण की व्यवस्था कर दी थी.. कर्पूरी बाबू को नीतीश अपना राजनैतिक गुरू मानते रहे हैं.