Bihar Election: Chirag Paswan के रुख ने चुनाव को बनाया दिलचस्प
एबीपी न्यूज़ | 07 Oct 2020 04:21 PM (IST)

बिहार विधानसभा चुनावी संग्राम में सियासत का संघर्ष बदलता नजर आ रहा है. बिहार में लोक जनशक्ति पार्टी ने अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है. पार्टी के मुखिया चिराग पासवान लगातार नीतीश कुमार पर हमलावर रहे हैं. बिहार में लोजपा नीतीश कुमार के खिलाफ चुनाव लड़ रही है लेकिन बीजेपी से उसकी दोस्ती बरकरार है.