Bihar Election 2020: 'Nitish Kumar की विदाई इसबार तय है'- Tejashwi Yadav
एबीपी न्यूज़ | 25 Sep 2020 04:00 PM (IST)

तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए चुनाव आयोग ने चुनाव के तारिखों की घोषणा कर दी है. बिहार विधान सभा चुनाव तीन चरणों में संपन्न होगी. तारीखों के ऐलान के साथ ही राजनीतिक पार्टियों की चुनावी सरगर्मियां शुरु हो गई है. सभी पार्टियां चुनाव आयोग की घोषणा को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दे रही हैं. इसी क्रम में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि इस बार हमारी जीत तय है.