Delhi Election 2020: Nitish Kumar ने संगम विहार में की रैली, Kejriwal पर जमकर बोला हमला
ABP News Bureau | 02 Feb 2020 07:45 PM (IST)

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने आज दिल्ली के संगम विहार में रैली की. दिल्ली विधानसभा चुनाव में नीतीश की पार्टी जेडीयू और बीजेपी साथ मिलकर चुनाव लड़ रही हैं. इस दौरान नीतीश के साथ बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और अनुराग ठाकुर भी मौजूद रहे. नीतीश ने दिल्ली की केजरीवाल सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पिछले 5 साल में दिल्ली में कुछ सुधार नहीं हुआ है.