बड़ी बहस: क्या 'पुलवामा' के प्रहार से बिहार जीतेगी BJP? | Bihar Election 2020
एबीपी न्यूज़ | 31 Oct 2020 06:58 PM (IST)

संसद से कानून बनता है और ये कानून पूरे दश में लागू होता है. जिस भी देश में संसद की व्यवस्था है वहां ये नियम सबके लिए मान्य है. ये बात पाकिस्तान के लिए भी मानी जाएगी.. लिहाजा जब इस्लामाबाद में संसद में खड़े होकर वहां की सरकार के एक मंत्री ने कोई बात कही तो दुनिया उसे सच मानेगी.. गंभीरता से लेगी.. यही काम बीजेपी ने भी किया. पुलवामा में हमला कराने को लेकर इमरान के मंत्री ने संसद में जो कबूलनामा पढ़ा.. उसे बीजेपी ने अपने विरोधियों के खिलाफ इस्तेमाल करने में देर नहीं लगाई और आज प्रधानमंत्री ने भी बिहार चुनाव को नजर में रखते हुए गुजरात से पुलवामा के जरिए विरोधियों पर वार किया.. सबूत मांगने वाले नेताओं को जवाब दिया.. लेकिन भारत में कुछ लोग अब भी है जो एनआईए की रिपोर्ट की मांग कर रहे हैं.