असम में BJP को मामूली बढ़त, Congress-AIUDF दे रहे कड़ी टक्कर | ABP CVoter Exit Poll | पोल खोल
ABP News Bureau | 30 Apr 2021 12:01 AM (IST)

ABP News C Voter के एग्जिट पोल के मुताबिक, विधानसभा की कुल 126 सीटों में बीजेपी गठबंधन को 58 से 71 सीटें और कांग्रेस गठबंधन को 53 से 66 सीटें मिल सकती हैं. राज्य में किसी भी एक दल या गठबंधन को सरकार बनाने के लिए 64 सीटों की जरूरत होती है. यानि राज्य में कांग्रेस और बीजेपी गठबंधन में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है.