Arvind Kejriwal को विधायक दल का नेता चुना गया, 16 फरवरी को हो सकता है शपथग्रहण
ABP News Bureau | 12 Feb 2020 01:02 PM (IST)

अरविंद केजरीवाल के घर हो रही मीटिंग में उन्हें विधायक दल का नेता चुन लिया गया है. मनीष सिसोदिया ने अरविंद केजरीवाल के समर्थन में प्रस्ताव रखा जिसके समर्थन में सभी विधायकों ने सहमति जताई. दिल्ली चुनाव प्रभारी संजय सिंह और पंकज गुप्ता इस बैठक के ऑब्जर्वर थे. इसके साथ ही अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री बनाने का प्रस्ताव रखा गया, जिसपर सभी विधायकों ने एक मत से सहमति जताई.