Amit Shah ने आज लखनऊ में बता दिया- हिंदुत्व यूपी चुनाव का सबसे बड़ा मुद्दा ! | UP Election
ABP News Bureau | 17 Dec 2021 10:27 PM (IST)

एक तरफ प्रधानमंत्री उदघाटन और शिलान्यास के जरिेए यूपी का दिल जीतने की कोशिश में हैं तो दूसरी तरफ गृहमंत्री अमित शाह भी हिन्दुत्व वाले प्लान पर आगे बढ़ रहे हैं. आज लखनऊ में निषाद रैली में अमित शाह ने राममंदिर की नींव पर बीजेपी की सत्ता की इमारत तैयार करने के लिए निषादों से समर्थन की अपील की तो दूसरी तरफ पीएम की डुबकी के जरिए औरंगजेब का जिक्र भी कर दिया.