असम में अमित शाह की रैली, कहा- बोडो और गैर-बोडो का एक ही रैली में शामिल होना ऐतिहासिक दिन
ABP News Bureau | 24 Jan 2021 02:36 PM (IST)

कोकराझार में अमित शाह ने कहा, 'आज से ठीक एक साल पहले देश के प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में बोडो शांति समझौता हुआ और बोडो शांति समझौते के साथ प्रधानमंत्री जी ने संदेश दिया कि उत्तर पूर्व में जहां-जहां अशांति है, वहां बातचीत कीजिए और शांति का मार्ग प्रशस्त कीजिए. मुझे कहते हुए खुशी हो रही है कि मोदी जी की अगुवाई में जो BTR क्षेत्र का शांति समझौता हुआ, उसको एक साल आज पूरा हुआ है. आपका चुनाव भी खत्म हो गया है और शांति के एक नए युग की शुरुआत हुई है.'