राजनीति में आ सकती हैं Aishwarya Rai, पिता Chandrika Rai ने दिए संकेत, अपनी जीत का किया दावा
एबीपी न्यूज़ | 17 Oct 2020 10:03 PM (IST)

बिहार चुनाव को लेकर चंद्रिका राय ने एबीपी न्यूज से बातचीत में कहा कि लालू जी ने मेरे परिवार को तोड़ने की कोशिश की. मेरी भतीजी को राजद में लाया. उसको पहले मेरे खिलाफ उतार रहे थे, फिर दानापुर से और फिर टिकट नहीं दिया.
उन्होंने कहा कि ऐश्वर्या राजनीति में आ सकती हैं लेकिन तेजप्रताप के खिलाफ इसलिए नहीं लड़ीं क्योंकि उसका कहना था कि प्रतिशोध की भावना से राजनीति में नहीं आना है, देश के विकास के लिए आना है.
उन्होंने कहा कि ऐश्वर्या राजनीति में आ सकती हैं लेकिन तेजप्रताप के खिलाफ इसलिए नहीं लड़ीं क्योंकि उसका कहना था कि प्रतिशोध की भावना से राजनीति में नहीं आना है, देश के विकास के लिए आना है.