ABP News CVoter Opinion Poll: क्या Assam में बचेगी NDA की सरकार या UPA मारेगा बाजी?
ABP News Bureau | 15 Mar 2021 11:33 PM (IST)

उत्तर पूर्वी राज्य असम में पहले चरण का मतदान 27 मार्च को होगा. इससे पहले जनता की नब्ज टटोलने के लिए सी वोटर ने एबीपी न्यूज़ के लिए ओपिनियन पोल किया है. राज्य में बीजेपी के सामने अपनी सत्ता बचाने की चुनौती है. वहां उसका सामना कांग्रेस और एआईयूडीएफ के गठबंधन से है. बीजेपी ने पिछले विधानसभा चुनाव में 10 सालों के कांग्रेस शासन का अंत करते हुए पहली बार पूर्वोत्तर के किसी राज्य में सत्ता हासिल की थी. असम में विधानसभा की कुल 126 सीटें हैं. जानिए ओपिनियन पोल में किसे कितनी सीटें मिलने की संभावना है.