गोवा और मणिपुर में कौन-सी पार्टी सबसे आगे? | ABP C-Voter Survey | Goa Election | Manipur Election
ABP News Bureau | 12 Nov 2021 07:01 PM (IST)

टूरिज्म के लिए देश में जिस राज्य की सबसे ज्यादा बात होती है, वो है गोवा. अरब सागर के किनारे बसा गोवा यूं तो क्षेत्रफल में बहुत छोटा है लेकिन पार्टियों के लिए यहां नाक का सवाल बना हुआ है. गोवा में अगले साल चुनाव होने हैं. आम आदमी पार्टी भी वोटरों को लुभाने के लिए कई ऐलान कर रही है. लेकिन क्या है गोवा का मूड? जनता किसे राज्य की कमान सौंपने का मन बना रही है. किस पार्टी को कितनी सीटें मिल रही हैं. ऐसे ही कुछ सवालों के जवाब तलाशने के लिए एबीपी न्यूज ने सी-वोटर के साथ मिलकर सर्वे किया, जिसमें कई अहम बातें सामने आई हैं.