Delhi Election के लिए AAP ने जारी किए सभी 70 नाम, 15 के टिकट काटे, 8 महिलाओं को दिया मौका
ABP News Bureau | 14 Jan 2020 08:16 PM (IST)

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सभी 70 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है. इस लिस्ट में आम आदमी पार्टी ने 15 विधायकों के टिकट काट दिए हैं, वहीं 8 महिलाओं के टिकट दिए गए हैं. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ेंगे. राज्य में 8 फरवरी को वोटिंग होनी है. नतीजे 11 फरवरी को आएंगे.