Kejriwal को 'आतंकवादी' कहने पर पर Sanjay Singh बोले- ये बीजेपी की संस्कृति है
ABP News Bureau | 30 Jan 2020 04:18 PM (IST)

बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा ने दिल्ली के सीएम केजरीवाल को 'आतंकवादी' कह दिया है. इस पर घमासान मचा हुआ है. एबीपी न्यूज से इस मुद्दे पर बात करते हुए आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा कि आप कैसे किसी मुख्यमंत्री को 'आतंकवादी' कह सकते हैं... ये बीजेपी की संस्कृति है. उनके माता पिता उनके साथ रहते हैं, निश्चित तौर पर बहुत दुखी होंगे... क्या कोई अपने बेटे को इसलिए पढ़ा-लिखाकर बड़ा करता है कि उसे आतंकवादी कहा जाए...चुनाव आयोग से मांग करेंगे... जिन लोगों ने बयान दिया है उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई हो और उनके प्रचार पर रोक लगे.