दिल्ली की दूषित पानी पर क्या बोले तिलक नगर सीट से AAP उम्मीदवार Jarnail Singh? देखिए | Delhi Election 2020
ABP News Bureau | 18 Jan 2020 11:00 PM (IST)

दिल्ली में 8 फरवरी को विधानसभा चुनाव होने हैं. तिलक नगर सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार जरनैल सिंह ने एबीपी न्यूज से बातचीत में कहा कि हम जनता के बीच पिछले पांच साल पहले किए गए वादों का रिपोर्ट कार्ड लेकर आए हैं. गली गली में सीसीटीवी लगवाने का लगभग सारा काम हो गया है. दूषित पानी पर उन्होंने कहा कि थोड़ी बहुत शिकायतें आती रहती हैं , वो ठीक भी होती रहती हैं, यह इतना बड़ा मसला नहीं है. हमने जीतने के एक हफ्ते बाद ही बिजली, पानी फ्री कर दिया था.