Election Results 2019: वाराणसी से पीएम मोदी जीत की ओर, मुस्लिम समर्थकों ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न
ABP News Bureau | 23 May 2019 02:18 PM (IST)

लोकसभा चुनाव नतीजों की तस्वीर करीब-करीब साफ हो चुकी है. राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) या कहें बीजेपी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है. इस चुनाव में 2014 के मुकाबले विपक्षी पार्टियों की हालत बदस्तूर खराब है. कांग्रेस समेत कोई भी पार्टी 55 के आंकड़े को पार करने में असफल दिख रही है.