Election Results 2019: भोपाल में नतीजों के एलान से पहले साध्वी प्रज्ञा जीत को लेकर आश्वस्त
ABP News Bureau | 23 May 2019 11:21 AM (IST)
रुझानों में साध्वी प्रज्ञा भोपाल से 20000 वोट से आगे चल रही हैं. बीजेपी ने अपने दम पर बहुमत हासिल कर लिया है, वहीं एनडीए 338 का आंकड़ा पार कर गया है. दक्षिण की बात करें तो आंध्र में चंद्रबाबू नायडू का पार्टी टीडीपी का सूपड़ा साफ होता नजर आ रहा है, जगन रेड्डी की पार्टी वायएसआर कांग्रेस आगे चल रही है. गुजरात की गांधी नगर सीट की बात करें तो अमित शाह एक लाख वोटों से आगे चल रहे हैं.