Election Results 2019: प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी और बीजेपी कार्यकर्ताओं को दी बधाई
ABP News Bureau | 23 May 2019 06:25 PM (IST)

एक महीने से ज्यादा चले लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे आज आ रहे हैं. लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजों के लिए देशभर के लोगों की निगाहें टीवी स्क्रीन पर लगी हैं. लोकसभा चुनाव 2019 में प्रधानमंत्री मोदी का करिश्मा रंग लाता नजर आ रहा है. बीजेपी जहां इस चुनाव में 295 के आस पास सीटें जीतती हुई नजर आ रही है, वहीं एनडीए 345 सीटों के आस पास नजर आ रहा है.