Election Results 2019: रुझानों में जीत देख साध्वी प्रज्ञा ने कहा- धर्म की विजय होगी, अधर्म का नाश होगा
ABP News Bureau | 23 May 2019 12:34 PM (IST)

भोपाल से बीजेपी उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ने रुझानों पर कहा- निश्चित तौर पर मेरी विजय होगी, मेरी विजय में धर्म की विजय होगी. अधर्म का नाश होगा. मैं भोपाल को जनता का आभार देती हूं.
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा- यह परिणाम अपेक्षित थे, जनता को मोदी जी पर विश्वास है. मैंने पहले ही कहा था कि एनडीए 300 का आंकड़ा पार करेगा. एमपी में पांच महीने की सरकार में सब बंटाधार कर दिया. लोग मुझसे कहते थे कि गलती हो गई अब लोकसभा चुनाव में ब्याज सहित बदला लेंगे.