Election Results 2019: ABP न्यूज पर देखिए काउंटिंग की पल-पल की अपडेट लगातार
ABP News Bureau | 23 May 2019 08:27 AM (IST)
दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के लिए आज फैसले का दिन है. आज अगले पांच साल के लिए भारत का भविष्य तय करने वाली सरकार तय हो जाएगी. करीब एक महीने चले लोकतंत्र के इस त्योहार में देशभर के मतदाताओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया. लोकसभा की 543 में 542 सीटों पर चुनाव के लिये सात दौर की वोटिंग के बाद आज होने वाली मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं.