छत्तीसगढ़ बीजेपी कार्यालय में जश्न का माहौल, रुझानों में कांग्रेस से काफी आगे चल रही है बीजेपी
ABP News Bureau | 23 May 2019 01:01 PM (IST)

छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने भले ही दमदार प्रदर्शन करके बीजेपी को सत्ता से बेदखल कर दिया हो, लेकिन अब लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने एक दफा फिर दमदार वापसी की है. 11 सीटों में से बीजेपी नौ सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. जबकि कांग्रस को सिर्फ दो सीटों पर ही बढ़त है.
सभी 542 सीटों के रुझान आए, एनडीए 340, यूपीए 104 और अन्य 98 सीटों पर आगे चल रहा है. बीजेपी अपने दम पर 300 के आंकड़े की ओर बढ़ रही है. इस बीच उत्तर प्रदेश के अमेठी से बड़ी खबर आ रही है. अमेठी में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से आगे चल रही हैं.