Election Results 2019: बिहार के शुरुआती रुझानों में बीजेपी के आगे ढेर हुआ महागठबंधन
ABP News Bureau | 23 May 2019 09:36 AM (IST)

इस बार देश की 542 लोकसभा सीटों पर चुनाव हुए. आज ये पता चल जाएगा कि केंद्र की कुर्सी पर कौन काबिज होगा. ऐसे में 40 सीटों वाले राज्य बिहार पर भी सबकी नजरें हैं. यहां मुकाबला एनडीए और महागठबंधन के बीच माना जा रहा है. एनडीए में नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू, बीजेपी और रामविलास पासवान की पार्टी एलजेपी शामिल हैं. वहीं महागठबंधन में आरजेडी, कांग्रेस, आरएलएसपी, हम और वीआईपी पार्टी शामिल हैं.