Election Results 2019: शुरुआती रुझानों में कांग्रेस से काफी आगे बीजेपी, देखिए हर छोटी-बड़ी अपडेट
ABP News Bureau | 23 May 2019 09:54 AM (IST)

रुझानों में बीजेपी आगे है. पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने बेहतरीन कमबैक किया है. यहां टीएमसी 12 सीटों पर आगे चल रही है वहीं कांग्रेस एक सीट पर आगे है. बीजेपी 4 सीटों पर आगे चल रही है. बता दें कि शुरुआती रुझानों में बीजेपी ने बढ़त बनाई थी.