बंगाल में 19 घंटे पहले ही प्रचार पर रोक, ममता बोलीं- मोदी के दवाब में EC... देखें 50 बड़ी खबरें
ABP News Bureau | 16 May 2019 09:36 AM (IST)

पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा और जुबानी हमले के बीच एक दिन पहले यानि आज चुनाव प्रचार खत्म हो जाएगा. तय समय के मुताबिक, 19 मई को होने वाले चुनाव के लिए प्रचार 17 मई की शाम को खत्म होना था. लेकिन चुनाव आयोग ने बुधवार को एक आदेश जारी कर कहा कि पश्चिम बंगाल में 16 मई को रात दस बजे से हर प्रकार का प्रचार अभियान प्रतिबंधित हो जायेगा. चुनाव आयोग के इस कदम की टीएमसी अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आलोचना की है.