दिल्ली के विज्ञान भवन में होगी EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस, 6 से 7 चरणों में हो सकते हैं चुनाव
ABP News Bureau | 10 Mar 2019 12:51 PM (IST)

बता दें कि विपक्ष चुनाव आयोग पर प्रधानमंत्री मोदी के तय कार्यक्रमों के चलते जान बूझकर तारीखों के एलान में देरी का आरोप लगा रहा था. कयास लगाए जा रहे हैं कि इसी स्थिति को साफ करने के लिए चुनाव आयोग ने रविवार का दिन चुना. साल 2014 में चुनाव आयोग ने पांच मार्च को तारीखों का एलान किया था. 2014 का लोकसभा चुनाव सात अप्रैल से 12 मई के बीच नौ चरणों में हुआ था.