चुनाव आयोग का बड़ा बयान, कहा- तय समय पर ही होंगे लोकसभा चुनाव
ABP News Bureau | 01 Mar 2019 03:48 PM (IST)

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखकर कयास लगाए जा रहे थे कि आगामी लोक सभा चुनाव के आयोजन में देरी हो सकती है. इन कयासों का खंडन करते हुए आज चुनाव आयोग ने कहा कि लोकसभा चुनाव तय समय पर ही कराए जाएंगे. बता दें कि आज पूरा देश भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन की देश वापसी का जश्न मना रहा है.