भोपाल में वोटिंग से पहले बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ने की पूजा, दिग्विजय सिंह से है मुकाबला
ABP News Bureau | 12 May 2019 07:31 AM (IST)

लोकसभा चुनाव में आज छठें चरण में सात राज्यों की 59 सीटों पर वोटिंग शुरू हो चुकी है. इस चरण में चार पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, दिग्विजय सिंह, अखिलेश यादव और शीला दीक्षित की किस्मत दांव पर है. आज बिहार, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल की आठ-आठ सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. वहीं हरियाणा की 10, झारखंड की चार, उत्तर प्रदेश की 14 और नई दिल्ली की सात सीटों पर मतदान हो रहा है.
भोपाल में वोटिंग से पहले बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ने पूजा की है. यहां दिग्विजय सिंह से उनका मुकाबला है.
भोपाल में वोटिंग से पहले बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ने पूजा की है. यहां दिग्विजय सिंह से उनका मुकाबला है.