लोकसभा चुनाव 2019: बीजेपी ने जारी की 184 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, जानिए हर एक अपडेट
ABP News Bureau | 22 Mar 2019 07:42 AM (IST)

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने लोकसभा चुनाव के लिए 184 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी. इस सूची में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी का नाम नहीं है. आडवाणी गुजरात के गांधीनगर से 1998 से चुनाव लड़ते रहे हैं. इस सीट पर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह चुनाव लड़ेंगे. पहली बार है जब अमित शाह लोकसभा चुनाव लड़ेंगे. बीजेपी ने पहली सूची में लगभग 30 मौजूदा सांसदों को टिकट देने से इनकार कर दिया है.