यूपी: टिकट कटने पर रो पड़ीं बाराबांकी से BJP सांसद प्रियंका रावत, पार्टी ने उपेंद्र रावत को दिया मौका
ABP News Bureau | 29 Mar 2019 09:51 AM (IST)

कार्यकर्ताओँ के सामने फूट-फूट कर रो रहीं ये हैं प्रियंका सिंह रावत प्रियंका सिंह यूपी के बाराबंकी से बीजेपी सांसद हैं .. जिनका इस बार बीजेपी ने टिकट काट दिया है और यही इन आंसुओं की वजह है. टिकट कटने पर भावुक प्रियंका सिंह रावत का कहना है कि पार्टी ने उनकी 5 साल की मेहनत को नजर अंदाज किया है. प्रियंका रावत की जगह उपेन्द्र रावत को बीजेपी ने टिकट दिया है, जिससे कई कार्यकर्ता गुस्से में हैं.