पति रॉबर्ट वाड्रा संग प्रियंका गांधी ने डाला वोट, कहा- हम देश को बचाने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं
ABP News Bureau | 12 May 2019 12:39 PM (IST)

वोट डालने के बाद प्रियंका गांधी ने कहा कि लोकतंत्र बचाने के लिए मतदान किया है. जनता में आक्रोश है, त्रस्त है परेशान है. बीजेपी की सरकार जा रही है, वह हार रही है. मुझे उम्मीद है कि दिल्ली में पार्टी अच्छी करेगी. 2 करोड़ रोजगार देंगे. 15 लाख रुपया दिया जाएगा. यह बात अब वह (पीएम मोदी) नहीं करते हैं. केवल इधर-ऊधर की बात करते हैं.