आजमगढ़: BJP उम्मीदवार और भोजपुरी स्टार निरहुआ ने कहा- 'मैंने अपना काम किया, अब जनता अपना काम करेगी'
ABP News Bureau | 12 May 2019 02:24 PM (IST)

लोकसभा चुनाव में आज छठे चरण में सात राज्यों की 59 सीटों पर वोटिंग जारी है. आजमगढ़ से बीजेपी उम्मीदवार निरहुआ ने कहा कि मैंने अपना काम किया अब जनता अपना काम करेगी. उन्होंने वोटिंग में गड़बड़ी के अखिलेश यादव के आरोपों पर कहा कि चुनाव निष्पक्ष हो , किसी भी पार्टी के लोग हो अगर चुनाव में बाधा डालते हो तो कार्यवाही हो, वरना चुनाव का क्या फायदा..