पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस उम्मीदवार अरविंदर सिंह ने डाला वोट, बीजेपी के गौतम गंभीर से है मुकाबला
ABP News Bureau | 12 May 2019 10:49 AM (IST)

पूर्वी दिल्ली के कांग्रेस उम्मीदवार अरविंदर सिंह लवली ने अपने परिवार के साथ वोट डाला. उन्होंने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए कहा कि असली मुद्दा है कि जो भी यहां से जीते लोगों की समस्याएं सुनने के लिए उपलब्ध रहे.