दिल्ली: बीजेपी के संगठन मंत्री राम लाल ने डाला वोट, लोगों से भी की अपील
ABP News Bureau | 12 May 2019 08:29 AM (IST)

नई दिल्ली के निर्माण भवन पोलिंग बूथ पर बीजेपी महासचिव रामलाल ने मतदान किया. उन्होंने कहा कि सभी को वोट करना चाहिए. यह लोकतंत्र का उत्सव है. यह भी एक देशभक्ति है. देश की सुरक्षा और राष्ट्रभक्ति के लिए वोट करें. मजबूत नेता के रूप में सरकार बनेगी.