हरियाणा: रोहतक में वोट डालने पहुंचे पूर्व सीएम भूपेंदर सिंह हुड्डा
ABP News Bureau | 12 May 2019 11:47 AM (IST)

हरियाणा की राजनीति में भूपेंद्र सिंह हुड्डा की पहचान एक कद्दावर जाट नेता के तौर पर है. हुड्डा पहली बार 2005 में हरियाणा के मुख्यमंत्री बने थे. इसके बाद हुड्डा 2009 में फिर से राज्य के मुख्यमंत्री बने. हालांकि 2014 में हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा था और राज्य में पहली बार बीजेपी अपने दम पर सरकार बनाने में कामयाब हुई थी.