12th Exam 2021: दिल्ली-पंजाब ने की परीक्षा से पहले वैक्सीनेशन की मांग
ABP News Bureau | 27 May 2021 07:35 AM (IST)

12वीं की परीक्षा को लेकर व्याप्त असमंजस के बीच सभी राज्यों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय को अपने विचार और सुझाव भेज दिए हैं. देश के लगभग सभी राज्यों ने महत्वपूर्ण विषयों की परीक्षा को सीमित समय में आयोजित करने का सुझाव दिया है. साथ ही दिल्ली समेत पंजाब ने परीक्षार्थियों और परीक्षा से जुड़े अध्यापकों और अन्य कर्मचारियों के टीकाकरण पर जोर दिया है.