भारत की GDP दर घटने पर अर्थशास्त्री प्रवीन झा ने कहा- कृषि विकास दर कम होना इसकी एक बड़ी वजह
ABP News Bureau | 31 Aug 2019 11:36 AM (IST)

भारत की जीडीपी दर घटकर 5 फीसदी होने पर जाने-माने अर्थशास्त्री प्रवीन झा ने एबीपी न्यूज से बातचीत में कहा कि ये तो स्पष्ट है कि अर्थव्यवस्था में सुस्ती एक अरसे से है. अब जाकर ये 5% के रूप में दिख रहा है. लेकिन, पहले भी लगातार कई तिमाही में ये 7% से कम ही बनी हुई है. कृषि की हालत खराब है जिसके चलते ग्रामीण मांग बेहद कम है. सरकार जो कदम उठा रही है वो नाकाफी हैं. बड़े पैमाने पर अर्थव्यवस्था को धक्का लगाने की ज़रूरत है.