बजट पेश होने के बाद शेयर बाजार में आई गिरावट, आर्थिक जानकारों से जानिए जनता को क्या मिला और क्या नहीं?
ABP News Bureau | 05 Jul 2019 02:26 PM (IST)
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज वित्त वर्ष 2019-20 के लिए बजट पेश कर दिया. इस बजट में जहां मिडिल क्लास को टैक्स के मोर्चे पर कोई राहत नहीं मिली वहीं सस्ते घर यानी अफोर्डेबेल हाउसिंग के लिए सरकार ने एक बड़ा एलान किया है. हालांकि इस बजट से शेयर बाजार को कोई तेजी नहीं मिली और बजट पेश होने के बाद इसमें तेज गिरावट देखी गई. बजट पेश होने के तुरंत बाद सेंसेक्स में 344.63 अंकों की गिरावट देखी गई और ये 0.86 फीसदी टूटकर 39,563.43 पर कारोबार कर रहा था.