मथुरा में अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हैं ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी, बोलीं- मैंने यहां बहुत काम किया है
ABP News Bureau | 18 Apr 2019 11:36 AM (IST)
दूसरे चरण के लिए वोटिंग शुरू हो गई. इस चरण में 75.83 लाख पुरुष और 64.92 लाख महिलाओं समेत करीब एक करोड़ 40 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. मथुरा में मौजूदा सांसद हेमा मालिनी का मुकाबला महागठबंधन के प्रत्याशी आएलडी के नरेन्द्र सिंह और कांग्रेस के महेश पाठक से है. हेमा ने वर्ष 2014 में मथुरा सीट आसानी से जीती थी.