मनी लॉन्ड्रिंग केस में कांग्रेस के ‘संकट मोचक’ डीके शिवकुमार गिरफ्तार, समर्थकों ने किया हंगामा
shubhamsc | 04 Sep 2019 07:21 AM (IST)

साल 2017 में आयकर विभाग ने शिवकुमार के कई ठिकानों पर छापेमारी की थी. दिल्ली में उनके एक ठिकाने से करीब 8 करोड़ नकद भी मिले थे. आयकर विभाग ने कोर्ट में चार्जशीट दायर की. इसके बाद आयकर विभाग के आरोपपत्र के आधार पर ईडी ने डीके शिवकुमार पर मनी लॉन्डरिंग केस में मुकदमा दर्ज किया. बाद में डीके शिवकुमार ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. कोर्ट से उन्हें तब राहत मिल गई, लेकिन कोर्ट में हार के बाद ईडी ने उन्हें 4 दिन पहले ही बेंगलूरु से दिल्ली पूछताछ के लिए बुलाया था और अब पूछताछ के दौरान ही डी के शिवकुमार को गिरफ्तार कर लिया गया.