Ayodhya में यूपी सरकार का भव्य दीपोत्सव, शहर में निकाली जा रही शोभा यात्रा
shubhamsc | 26 Oct 2019 01:58 PM (IST)
यूपी सरकार का भव्य दीपोत्सव, 5 लाख 51 हजार दीये जलाने से बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड. शाम 6 से 6.30 बजे रामकथा पार्क से नये घाट पर प्रस्थान/विशिष्ट अतिथियों का स्थान ग्रहण. शाम 7 से 7.30 बजे सभी घाटों और पूरी अयोध्या में 5.51 लाख दीपों का प्रज्जवलन होगा. इसमें 4 लाख दीप राम के पैड़ी पर जलाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जाएगा. जबकि नगर क्षेत्र में 1.50 लाख दीप जलाये जाएंगे.