दिल्ली: राजधानी में बीच सड़क पर गैंगवार, कुख्यात बदमाश वीरेंद्र मान उर्फ काला की गोली मारकर हत्या
ABP News Bureau | 08 Sep 2019 12:54 PM (IST)
देश की राजधानी दिल्ली की सड़क पर हुआ खून खराबा. बीच सड़क पर हिस्ट्रीशीटर बदमाश को गोलियां मारी गई हैं. हैरान करने वाली बात है कि दिल्ली में सरे आम एक दो नहीं बल्कि ताबड़तोड़ 25-30 गोलियां चलाई गईं. गोलियां चलाने वाले भी एक दो नहीं बल्कि करीब 15 हमलावर थे. नरेला इलाके में घात लगाकर वीरेंद्र मान उर्फ काला नाम के कुख्यात बदमाश की हत्या की गई है. काला को गोली लगने के बाद अस्पताल ले जाया गया लेकिन बचाया नहीं जा सका.