दिल्ली: वसंतकुंज इलाके में विदेशी महिला से गैंगरेप, अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई
shubhamsc | 13 Aug 2019 07:40 AM (IST)

दिल्ली के वसंतकुंज इलाके में गैंगरेप की घटना सामने आई है, घटना दस अगस्त की रात की बताई जा रही है, महिला गुरुग्राम के रहने वाले अपने एक परिचित से मिलने इलाके के ही एक मॉल में आई थी, आरोप है कि उस परिचित ने महिला को अपनी गाड़ी में बिठा लिया जिसमें उसके दो दोस्त पहले से ही बैठे थे , पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है लेकिन अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.